Himalaya Lukol Tablet Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी

您所在的位置:网站首页 lukol Himalaya Lukol Tablet Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी

Himalaya Lukol Tablet Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी

#Himalaya Lukol Tablet Uses in Hindi: फायदे, नुकसान, खुराक, सावधानी| 来源: 网络整理| 查看: 265

परिचय

हिमालया लुकोल टैबलेट क्या है? – What is Himalaya Lukol Tablet in Hindi

हिमालया लुकोल के नाम से ही अनुमान लगाया जा सकता है, कि यह टैबलेट विशेषकर Leucorrhea (ल्यूकोरिया) के इलाज हेतु बनी है।

ल्यूकोरिया में योनि से असामान्य सफेद पानी का स्राव होता रहता है, जिसकी प्रमुख वजह एस्ट्रोजन असंतुलन को माना जाता है।

महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी कई मुश्किलों को ठीक करने में इस टैबलेट का चयन किया जा सकता है।

यह एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसमें दर्दनिवारक, रोगाणुरोधी और सुजनरोधी जैसे गुणों का संगठन होता है।

यह टैबलेट बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ाई कर Pelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी) के उपचार में भी सहायता कर सकती है।

हिमालया लुकोल टैबलेट का उपयोग योनि की सूजन, दर्द, संक्रमण, पीरियड के दर्द, पीठ दर्द, प्रदर की समस्या, मानसिक थकावट, आलसपन आदि सभी समस्याओं के निवारण हेतु किया जा सकता है।

यह एक OTC उत्पाद है, जिसे खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची नहीं चाहिए।

पढ़िये: लवंगादि वटी | Punarnavarishta in Hindi 

संयोजन

हिमालया लुकोल टैबलेट की संरचना – Himalaya Lukol Tablet Composition in Hindi

निम्न घटक हिमालया लुकोल टैबलेट में होते है।

पुनर्नवा + शतावरी + धातकी हिमालया लुकोल टैबलेट कैसे काम करती है? पुनर्नवा में सूजन और दर्द को कम करने वाले गुण होते है। पुनर्नवा मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन को दूर करने में ज्यादा फायदेमंद होता है। यह जननांग और गर्भाशय की मांसलता में सुधार कर उनके बेहतर रखरखाव का कार्य करता है।शतावरी जीवित कोशिकाओं में मुक्त कणों के ऑक्सीकरण के प्रभाव को रोकने में सहायक है। इसमें एंटीफंगल, एंटीऑक्सिडेंट, दर्द निवारक और सूजन रोधी गुण होते है। यह ल्यूकोरिया के लिए जिम्मेदार कारकों पर कार्य करता है और जननांग की सूजन को कम करता है।धातकी सूक्ष्म जीवों के विकास को अवरूद्ध कर रोगाणुरोधी होने का प्रमाण देता है। यह संक्रमणों से मुकाबला कर ल्यूकोरिया और Pelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी) का उपचार करता है।

पढ़िये: मन्मथ रस टैबलेट | Balarishta in Hindi 

फायदे

हिमालया लुकोल टैबलेट के उपयोग व फायदे – Himalaya Lukol Tablet Uses & Benefits in Hindi

हिमालया लुकोल टैबलेट को निम्न अवस्था व विकार में सलाह किया जाता है।

ल्यूकोरिया (सफेद पानी की समस्या)पीठ दर्दजननांग सूजन और दर्दमासिक धर्म के दर्दशारीरिक कमजोरीहार्मोन असंतुलनPelvic Inflammatory Disease (श्रोणि सूजन की बीमारी)बैक्टीरियल संक्रमण दुष्प्रभाव

हिमालया लुकोल टैबलेट के दुष्प्रभाव – Himalaya Lukol Tablet Side Effects in Hindi

हिमालया लुकोल से होने वाले दुष्प्रभावों के बारें में जानकारी का कोई वैज्ञानिक शोध नहीं है।

हिमालया लुकोल सुरक्षित होने के साथ ही, इसका दुरुपयोग करने से बचना चाहिए।

पढ़िये: स्वर्ण भस्म | Neem Ghanvati in Hindi

खुराक

हिमालया लुकोल टैबलेट की खुराक – Himalaya Lukol Tablet Dosage in Hindi

हिमालया लुकोल टैबलेट को डॉक्टर की सलाह के बिना इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन बीमारी का जड़ से इलाज करने हेतु इस टैबलेट की खुराक के लिए डॉक्टर की सहारा लेना फायदेमंद साबित होता है।

आमतौर पर, हिमालया लुकोल टैबलेट की ज्यादातर मामलों में सुझाव की जाने वाली खुराक कुछ इस प्रकार है-

उत्पाद खुराक use in hindiHimalaya Lukol Tablet लेने का तरीक़ा: मौखिक खुराक कितना लें: 1 टैबलेट कब लें: सुबह-दोपहर-शाम खाने से पहले या बाद: खाने के बाद लेने का माध्यम: गुनगुने पानी के साथ उपचार अवधि: 3 हफ्ते

कम उम्र की लड़कियों के लिए इस टैबलेट की जरूरत होने पर, बाल रोग विशेषज्ञ का परामर्श अवश्य लें।

एक खुराक छूट जाये, तो निर्धारित हिमालया लुकोल टैबलेट का सेवन जल्द करें। अगली खुराक हिमालया लुकोल टैबलेट की निकट हो, तो छूटी खुराक ना लें।

सावधानी

निम्न सावधानियों के बारे में हिमालया लुकोल टैबलेट के सेवन से पहले जानना जरूरी है।

भोजन

लुकोल टैबलेट की भोजन के साथ प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

जारी दवाई

अन्य जारी दवाई और घटक के साथ लुकोल टैबलेट की प्रतिक्रिया की उपयुक्त जानकारी नहीं है।

लत लगना

नहीं, लुकोल टैबलेट की लत नहीं लगती है।

ऐल्कोहॉल

शराब और लुकोल टैबलेट की साथ में प्रतिक्रिया की जानकारी अज्ञात है।

गर्भावस्था

गर्भावस्था एक संवेदनशील अवस्था है, इसलिए लुकोल टैबलेट का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

स्तनपान

स्तनपान कराने वाली महिलाएँ लुकोल टैबलेट को डॉक्टर की सलाह से इस्तेमाल करें।

ड्राइविंग

लुकोल टैबलेट के सेवन से ड्राइविंग क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

अन्य बीमारी

अन्य कोई बड़ी बीमारी होने पर लुकोल टैबलेट का उपयोग डॉक्टर की सलाह अनुसार करें।

पढ़िये: हिमालया कोफ्लेट सिरप | Arjun Kwath in Hindi 

कीमत

हिमालया लुकोल टैबलेट को आप अमेजन से कुछ प्रतिशत छूट पर ऑनलाइन खरीद सकते है-

No products found.

सवाल-जवाब क्या हिमालया लुकोल टैबलेट बांझपन के इलाज में सहायक है?

नहीं, यह टैबलेट महिलाओं में श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) के इलाज को सफल बनाती है।

क्या हिमालया लुकोल टैबलेट अंड निषेचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है?

नहीं, यह टैबलेट अंड निषेचन प्रक्रिया को प्रभावित नहीं करती है। यह टैबलेट गर्भाशय को मांसलता प्रदान कर गर्भधारण में सहायता करती है।

क्या हिमालया लुकोल टैबलेट पुरुषों के लिए उपयोगी है?

हिमालया लुकोल टैबलेट को खासकर महिलाओं की समस्या के लिए बनाया गया है, क्योंकि महिलाओं में भावनात्मक बदलाव ज्यादा होते है। पुरुषों के लिए यह टैबलेट किसी काम की नहीं है।

क्या हिमालया लुकोल टैबलेट मासिक धर्म चक्र को प्रभावित करती है?

नहीं, यह टैबलेट मासिक धर्म चक्र को प्रभावित नहीं करती है। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक का परामर्श जरूर ले सकते है।

क्या हिमालया लुकोल टैबलेट भारत में लीगल है?

हाँ, यह आयुर्वेदिक टैबलेट भारत में पूर्णतया लीगल है।

पढ़िये: बैद्यनाथ त्रिफला जूस | Baidyanath Vita Ex Gold Plus Capsule in Hindi 



【本文地址】


今日新闻


推荐新闻


CopyRight 2018-2019 办公设备维修网 版权所有 豫ICP备15022753号-3